फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 25 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये हड़पने के आरोपी चिकित्सक के खिलाफ थाना देहात कोतवाली में धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देहात कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी। 
विज्ञापन


थाना देहात कोतवाली के गांव बिजोपरा निवासी नईम पुत्र कय्यूम ने जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.ॅ रहमान के  खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के के कमरा नंबर 10 में बैठने वाले डा. रहमान ने जिला अस्पताल में फार्मेसिस्ट और क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर उसके भतीजे सद्दाम से एक लाख रुपये और रिहान से तीन लाख रुपये लिए थे।

दोनों को ट्रेनिंग भी दिलाई गई, लेकिन नौकरी नहीं लगी। इस बाबत पूछे जाने पर फिजीशियन टालमटोल करता चला आ रहा था। आरोप है कि जब पीड़ितों ने नौकरी न लगने पर दिए गए रुपये लौटाने को कहा तो चिकित्सक ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने भी आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।

देहात कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद राठौर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रहमान के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें