फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के लापरवाह अधिकारियों को फटकार

Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मीटिंग लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में विद्युत निगम के लापरवाह अधिकारियों को डीएम शफक्कत कमाल ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही कार्य में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के विरुद्घ कार्रवाई कर दस से 15 दिन के भीतर काम निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


वह बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस के दौरान कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों की खराब कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से कार्य पूर्ण करने को कहा।

गांव पिकी वाजिदपुर और मिर्जापुर में पुराने तार और नए खंभे लगाने के लिए ठेकेदारों द्वारा काफी समय पहले सामान उठाने तथा अभी तक पूर्ण नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता को संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा 10 दिन के भीतर काम निपटाने को कहा।
विज्ञापन


सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कृषक प्रतिनिधि को साथ लेकर मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उप कृषि निदेशक कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान किसानों द्वारा विद्युत कनेक्शन देने में आनाकानी करने, स्वीकृत कनेक्शनों का सामान उपलब्ध न कराने, जर्जर हो चुके तारों और ट्रांसफार्मर को बदलने में चक्कर कटवाने, नियमित आपूर्ति नहीं होने, फसल क्षति का मुआवजा नहीं देने, पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मरम्मत नहीं कराना, खराब गुणवत्ता की सड़क बनाने समेत अनेक समस्याएं उठाई गईं।
 
इसके अलावा रजवाहों में पानी पर्याप्त मात्रा न होने, बैंकों के द्वारा कृषकों से जबरदस्ती बीमे की धनराशि काटने, व्यक्तिगत कृषक को फसल बीमे का लाभ न देने, नानौता चीनी मिल में संविदाकर्मियों के चयन में अनियमितता बरतने, जंधेड़ा से मदनुकी मार्ग की मरम्मत कराने, रजवाहा छिदबना में 25 साल से पानी नहीं आने की शिकायत भी की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सत्यप्रकाश द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी गई। सह निदेशक पादप सुरक्षा डॉ. आईके कुशवाह ने गेहूं को रोगों से बचाने की जानकारी दी। केवीके वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार गेहूं की उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें