फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की आपबीती: स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा प्रधानाध्यापक, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 08:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur Crime News : सहारनपुर में कक्षा सात की छात्रा की आपबीती सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में कक्षा सात की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि चार दिन पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। 

विज्ञापन

इसमें बताया था कि उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक सन्यासी पुत्र कर्म सिंह डरा-धमकाकर अपने घर बुलाते हैं और दुष्कर्म करते हैं। विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। 

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: CHC में तड़पती रही दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पसीजा अफसरों का दिल, खुले में मृत बच्चे को दिया जन्म

सीओ सदर रुचि गुप्ता की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को शनिवार सुबह छुटमलपुर के घास मंडी तिराहे से पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें