कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कालोनी में सोमवार की रात एक युवक-युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसको भर्ती किया गया है।। सूचना मिलते ही कोतवाली मंडी थाना में हड़कंप मच गया और पुलिस कालोनी में पहुंची। जहां दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई।
युवक और युवती के परिवार कालोनी में आमने-सामने रहते है। सोमवार की रात करीब आठ बजे कालोनी में दोनों के जहरीला पदार्थ खा लेने की चर्चा हुई। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन-फानन में दोनों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत को गंभीर मानते हुए उपचार शुरू कर दिया।
उधर, सूचना मिलते ही कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां रात दस बजे तक भी पुलिस घटना की जानकारी ले रही थी। स्थानीय लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। कालोन मे तमाम चर्चाएं है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। कोई भी पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।