फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहंड रेंज में हाथी की मौत, हड़कंप

Fri, 02 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जंगल में हाथी का शव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज की शाहजहांपुर बीट में हाथी का शव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

 शाहजहांपुर बीट में हथनी श्रोत के पास लेद्दाक ढाक के जंगल में एक हाथी का शव पड़ा होने की सूचना बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रात में ही एसडीओ वीके चौधरी और रेंज अधिकारी राव मोहम्मद गुलफाम मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार की दोपहर पशु चिकित्सकों की तीन सदस्य टीम ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया।

टीम में डाक्टर अशोक कुमार गिल, अनिल कुमार, सुभाष कुमार शामिल रहे। डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हाथी की मौत आंतों में संक्रमण से हुई है। हाथी करीब 22 साल का था।
विज्ञापन


उसका बिसरा जांच के लिये बरेली भेजा जा रहा है। हाथी की मौत दो से तीन दिन पूर्व हो गई थी। दुर्गंध आने के बाद ही जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों को हाथी के मरे पड़े होने का पता चला।
विज्ञापन


 उधर, शिवालिक वन प्रभाग के एसडीओ वीके चौधरी ने बताया कि हाथी की मौत बीमारी के चलते हुई है। उसके दांत सुरक्षित हैं। उन्हें कब्जे में लेकर हाथी के शव को दफनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें