फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Sat, 18 Feb 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ में घर से दुकान जाने के लिए बृहस्पतिवार को निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। शुक्रवार की शाम को युवक का शव बाग में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक की आंखें निकाल ली गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नकुड़ के ग्राम अध्याना निवासी राज सिंह (30 वर्ष) पुत्र सुरेश की नकुड़ में दर्जी की दुकान है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह राजसिंह अपने घर से दुकान जाने के लिए निकला था।

लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। उसके मोबाइल पर लगातार घंटी जा रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे नकुड़ निवासी राजेंद्र के बाग में एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ नजर आया।
विज्ञापन


बाग ठेकेदार ग्राम अंबेहटा निवासी अख्तर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उसकी जेब में रखे आधार कार्ड और मोबाइल के माध्यम से इसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो उनके होश उड़ गए।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि राजसिंह की दोनों आंखें गायब थी। पुलिस का मानना है कि राजसिंह ने संभवत: आत्महत्या की है और पक्षियों ने उसकी आंखें नोंच ली हों।
विज्ञापन


जबकि परिजनों का कहना है कि उसका घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। उन्हें उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें