फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी

Thu, 04 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
बेहट में वारदात के बाद घायल व्यापारी रोहित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान बंद कर बैग में कैैश लेकर घर जा रहे व्यापारी से पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी। संयोग से गोली हाथ की उंगली को भेदती हुई निकल गई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सीएचसी पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। 

कस्बे के मोहल्ला मनिहारन निवासी रोहित वितराणा की दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित शाकंभरी तिराहे पर चीनी, घी, तेल की थोक की दुकान है। बुधवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे रोहित अपनी दुकान बंद करके दुकान का कैश बैग में लेकर पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। उसी समय काली पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश तेजी से आए और रोहित से बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


अचानक बैग पर झपट्टा लगता देख रोहित बैग लेकर भाग खड़ा हुआ। लूट में असफल होते देख बदमाशों ने भाग रहे व्यापारी रोहित पर फायर कर दिया। गोली रोहित के बाएं हाथ की उंगली में लगी लेकिन रोहित रुका नही, भागता ही रहा। जिसे देख बदमाश शाकंभरी रोड की ओर भाग गए।

सूचना मिलते ही पुुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लग सका। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से घायल रोहित को जिला अस्पताल के लिए रेफर  कर दिया है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने पुलिस पर चौकसी में लापरवाही का आरोप लगाया।

थाने से मात्र 35 मीटर दूरी पर हुई वारदात ः व्यापारियों में रोष इस बात को लेकर अधिक है कि थाने से मात्र 35 मीटर दूरी पर ही बदमाशों ने व्यापारी के साथ लूट का प्रयास किया। थाने के इतने नजदीक बदमाश दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। 

रेकी की आशंका 
बदमाशों ने जिस तरह से व्यापारी रोहित के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया, उससे जाहिर हो रहा है कि बदमाशों ने पहले रैकी की। बदमाशों को पूरा पता था कि व्यापारी रोहित किस समय दुकान बंद करके जाता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें