फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Fri, 10 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
After stealing weeping relatives. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में  बेखौफ चोरों ने दिन दहाड़े जनकपुरी कॉलोनी में लोक निर्माण विभाग के लिपिक के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई।  
विज्ञापन


विनोद कुमार शर्मा लोक निर्माण विभाग में लिपिक हैं। बेटा नोएडा में जॉब करता है। वह पत्नी ममता शर्मा के साथ जनकपुरी कॉलोनी में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह प्रतिदिन की तरह दफ्तर गए हुए थे। घर पर पत्नी अकेली थी।

दोपहर करीब एक बजे मकान के मेन गेट पर ताला डालकर पड़ोस में बैठने चली गई। दो बजे जब वह लौटी तो मेन गेट का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो कमरे के दरवाजे भी टूटे थे। अलमारियों से गहनों के डिब्बे बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन


बेड का बॉक्स और अन्य अलमारियां भी खुली थीं। यह देख ममता सुध खो बैठी। पड़ोसियों ने विनोद शर्मा और जनकपुरी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने दरवाजों और अलमारियों से फिंगर प्रिंट लिए। विनोद शर्मा ने 65 से 70 हजार रुपये की नकदी, सोने और चांदी के कीमती गहने समेत तीन से चार लाख रुपये की चोरी होना बताया।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा और नरेश धनगर समेत कई भाजपाइयों ने पीड़ित के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, दोपहर करीब दो बजे जब ममता अकेले घर के बाहर पहुंची थी और दरवाजे खुले थे। यदि उस समय वह अकेली घर में घुस जाती और चोर अंदर ही होते तो वह ममता पर हमला भी कर सकते थे। 
विज्ञापन


थाने की बगल में हुई घटना जनकपुरी कॉलोनी के जिस मकान में चोरी हुई। वह थाना जनकपुरी से मुश्किल से 200 मीटर की दूरी पर है। यह वारदात एक चुनौती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें