फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए कर दी विवाहिता की हत्या

Sun, 11 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की दहेज में कार न मिलने पर गला रेत कर हत्या कर दी गई। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना को दूसरा रूप देने के लिए अलमारी का ताला तोड़ कर सामान को भी बिखेरा गया है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव चकवाली निवासी नौशाद पुत्र यामीन की शादी थाना गागलहेड़ी के गांव हरोड़ा निवासी नासिर की पुत्री शाईस्ता के साथ पांच माह पूर्व हुई थी। नौशाद के परिवार में 12 अक्तूबर को चाचा के लड़के की शादी होनी थी। पांच दिन पूर्व ही वह अपनी पत्नी को उसके मायके से शादी में शामिल होने के लिए लेकर आया था।

शनिवार सुबह आठ बजे गांव से किसी ने शाईस्ता के मायकेवालों को सूचना दी कि उनकी बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मायकेवालों ने पुलिस को खबर दी और खुद भी आननफानन में बेटी की सुसराल पहुंचे। वहां शाईस्ता एक कमरे में बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। नौशाद ने पुलिस और ससुरालियों को बताया कि रात वह दूसरे कमरे में सोया हुआ था जब वह सुबह चार बजे उठा तो बेड पर शाईस्ता मृत अवस्था में पड़ी थी। डर के मारे वह किसी को कुछ बता भी नहीं सका।
विज्ञापन


पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ हरि प्रकाश कसाना व थाना प्रभारी राकेश सिसौदिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके अनुसार शाईस्ता का शव जिस कमरे से मिला वह उसके जेठ महताब का था, जबकि शाईस्ता का पति नौशाद अपने कमरे में सोया हुआ था। यह बात हजम नहीं हो रही है। जिस कमरे में शाईस्ता का शव मिला उस कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और सामान भी अस्त व्यस्त था। अफसरों का कहना है कि पुलिस का ध्यान बांटने के लिए ऐसा किया गया है।

एसओ ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरा सील कर दिया गया है। जांच की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर नौशाद, ससुर यामीन, सास बानो व जेठ महताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें