सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दोस्त से हुई कहासुनी का बदला तीन दोस्तों ने उसकी हत्या करके लिया। मरने वाला दोस्त भी नाबालिग था और मारने वाले भी नाबालिग ही हैं।
दो दिन पूर्व हुई गौरव की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि कहासुनी को लेकर तीनों ने गौरव की हत्या की है।
पुलिस ने हत्या मेें इस्तेमाल किए गए तमंचे को भी बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी तक यह नहीं बता पाई कि आरोपियों के पास तमंचा आया कहां से था।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव इसलामनगर निवासी कक्षा दस के छात्र 16 वर्षीय गौरव पुत्र राजपाल की दो दिन पूर्व उसके घर के दरवाजे पर दोस्तों ने ही गोली मार कर हत्या कर दी थी।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी छात्र बाईक से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए इसमें शामिल कक्षा 12 के छात्र 16 वर्षीय भानू पुत्र विजेन्द्र निवासी गांव कुंदनगढ, कक्षा नौ के छात्र 16 वर्षीय अुंशल पुत्र लोकेश निवासी इसलामनगर और कक्षा 11 के छात्र 17 वर्षीय
सलमान पुत्र इकबाल निवासी शेरपुर थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर जेल भेज दि या। एसएसआई चंद्रवीर ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व चारों दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
उस समय वह तीनों उसे देख लेने की धमकी देकर वापस लौट गए थे। इसके बाद उन्होंने दो दिन पूर्व तीनों ने गौरव के घर पहुंच कर तमंचे से गोली मार उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि सलमान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।