फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग

Mon, 26 Jun 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव में गोकशी पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। किसी तरह पुलिसकर्मियों की जान बच पाई।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 15 किलो मांस, कटान के उपकरण, चाकू और तमंचा बरामद किया गया।

तलहेड़ी बुजुर्ग चौकी पुलिस को जानकारी मिली कि गांव में स्थित एक मकान में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार दिनकर ने टीम के साथ मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर छुपकर बामुश्किल जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को दबोच लिया जबकि एक व्यक्ति मौका पाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।

मुकेश दिनकर के मुताबिक मौके से करीब 15 किलो मांस के अलावा कटान के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्त में आए लोगों से एक चाकू व तमंचा भी मिला है। 

बाद में पशु चिकित्सक दीपक सिंह को बुलाकर मांस की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में बरामद मांस गोवंश का लग रहा है। इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए लोगों ने  पूछताछ में अपना नाम अब्दुल जब्बार निवासी तलहेड़ी बुजुर्ग और अरशद निवासी मोहल्ला बैरून कोटला बताया। उन्होंने फरार हुए आरोपी का नाम रब्बान बताया गया है।
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले भी गो तस्कर और गोकशी करने वाले आरोपी पुलिस टीम के आमने-सामने हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें