फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबहेटा शेखां में दो पक्षों के बीच चलीं गोलियां

Sun, 15 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबहेटा शेखां गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। हालांकि इसमें कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में 44 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


अंबहेटा शेखां गांव निवासी नूर हसन और गुलबहार के बीच किसी बात को लेकर रंजिश है। शुक्रवार की देर रात्रि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग डरकर अपने अपने मकानों में दुबक गए। बाद में जानकारी मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया।

शनिवार को किसी भी पक्ष की और से तहरीर न मिलने के चलते पुलिस ने थर्ड पार्टी बनते हुए दोनों पक्षों के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन


इसके चलते उनके बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एक पक्ष के नूर हसन समेत 22 महिला-पुरुषों और दूसरे पक्ष की गुलबहार समेत 20 महिला-पुरुषों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें