फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में धोखाधड़ी कर निकाले 4.35 लाख

Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हस्ताक्षर कर निकाले रुपये। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में एक बैंक कर्मचारी द्वारा ग्राहक के खाते में 4.35 लाख रुपये जमा करा कर और फिर निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मालूमात करने पर ग्राहक के साथ अभद्रता और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव खेरसाल निवासी मांगेराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार करीब 11 बजे गांव महंगी स्थित एक बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारी उसके घर आया।

कर्मचारी ने उसे बताया कि इस समय बैंक में लोन में छूट के लिए स्कीम आई हुई है। तुम अपनी बैंक की पासबुक लेकर बैंक आ जाना, हम तुम्हारे लोन में छूट करा देंगे। वह 12 बजे पासबुक लेकर बैंक पहुंच गया।

कर्मचारी ने उससे पासबुक ले ली। आरोप है कि कर्मचारी ने केवल एंट्री कर पासबुक उसके हवाले कर दी और उसे घर वापस जाने के लिए कहा। पासबुक में हुई एंट्री देखकर वह दंग रह गया। 
विज्ञापन


 उसमें 31 दिसंबर 2016 को 4 लाख 35 हजार रुपये जमा होने और दो जनवरी 2017 को यह  रकम वापस निकाले जाने की एंट्री थी। इस बारे पूछताछ किए जाने पर कर्मचारी ने उससे चुपचाप वहां चले जाने को कहा।

विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। यहीं नहीं, उसे बैंक से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया।  पीड़ित ने संबंधित तीतरो कोतवाली में तहरीर देते हुए मामले की जांच करने एवं आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें