फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगी दस हजार की चपत 

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में खलासी लाईन स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन ने रकम नहीं उगली और युवक को 10 हजार का चूना लग गया। शिकायत और आश्वासन के बावजूद पैसा नहीं मिलने पर उसने सदर थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुड़की के शक्ति विहार निवासी विशाल पुत्र चंद्रपाल के मुताबिक उसका खाता पिंकी राजीव कुमार नाम से जन लक्ष्मी फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म में खुला हुआ है। वह 16 फरवरी को खलासी लाइन में आईटीसी परिसर में एसबीआई के एटीएम से 10 हजार की रकम निकालने आया था।

एटीएम कार्ड लगाने और रकम फीड करने के बावजूद मशीन ने रकम नहीं उगली। उसने तत्काल टॉल फ्री पर कॉल कर सूचना दी तो रकम वापस खाते में पहुंच जाने के लिये उससे एक सप्ताह का समय मांगा गया। जब उसने समय पूरा होने पर दुबारा संपर्क किया तो उसे एक महीना और रुकने को कहा गया।
विज्ञापन


बाद में इस संबंध में उसने फर्म से संपर्क साधा तो उन्होंने भी मामले में यह कहते हुए हाथ खड़े कर लिए कि उसके खाते से 10 हजार की रकम निकल चुकी है। विशाल का कहना था कि उसे कोई पैसे प्राप्त नहीं हुए। उसने थाना सदर में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें