पूर्व की अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल ट्रैक योजना के जरिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण में लाखों रुपये का गोलमाल कर लिया गया है। करीब चार किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट था। कागजी खानापूर्ति कर अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदार को 75 फीसदी भुगतान कर दिया गया।
सबसे बड़ी बात यह है कि साइकिल ट्रैक का 10 फीसदी हिस्सा भी पूरा नहीं किया गया। नई सरकार के गठन के साथ ही निकाले जा रहे पुराने मामलों में यह भी गोलमाल अफसरों के सामने आया है। ऐसे में अब जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही इस गड़बड़ी में शामिल ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
साइकिल ट्रैक के नाम पर हुआ गोलमाल गंभीर मामला है। इसके लिए उपाध्यक्ष से पूरी जानकारी मांगी गई है। पूरी जानकारी आनेे के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
सपा सरकार के हुई यह गोलमाल जिले भर की परियोजनाओं में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है। साइकिल ट्रैक सहित ऐसे ही गड़बड़ियों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।
सूर्य प्रताप शाही, प्रभारी मंत्री,