फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Mon, 23 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में छह दिन से घर से लापता चल रहे युवक का शव गांव के ही समीप आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिला। शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। माना जा रहा है युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया है।  मृतक के परिजनों ने गांव के ही  एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

रविवार की सुबह गांव सिरसली कला निवासी 22 वर्षीय अंकुश पुत्र श्रीपाल का शव गांव के पास स्थित इमरान उर्फ माना पुत्र जमील अहमद निवासी सिरसली खुर्द के आम के बाग में खड़े एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर उसकी जांच पड़ताल की। 

मृतक के शरीर पर तीन पेंट थी। हत्यारों ने उसके दोनों हाथों को एक जूते के फीते से जकड़ कर पेंट में बने बेल्ट के स्थान पर मजबूती से बांधकर उसे पेड़ से एक रेशमी रस्सी के जरिये लटकाया हुआ था।

मृतक के परिजनों ने अपने ही एक पड़ोसी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

बताया गया कि अंकुश छह दिन से घर से लापता चल रहा था। वह पिछले सोमवार की शाम घर से रामपुर मनिहारान जाने के लिए कहकर निकला था। जिस पर आरोप लगाया जा रहा है,

वह ट्रैक्टर मेकेनिक का रामपुर मनिहारान में काम करता है। अंकुश उसी से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।  

थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों द्वारा संदेह किए जाने पर एक युवक को हिरासत  में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें