फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहे को बेरहमी से पीटा, मौत

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डेडबाडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल में खेत में भेड़-बकरी घुसने से खफा किसान ने चरवाहे को लाठी से पीट कर अधमरा कर दिया और उसे खेत में छोड़ उसकी एक बकरी लेकर अपने घर चला गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल चरवाहे ने मोबाइल से अपने परिजनों को खबर की। मौके पर पहुंचे परिजन जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नागल की नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय देशराज पुत्र सरजीत सिंह अपनी भेड़-बकरी पालने का काम करता था। बुधवार को वह उन्हें चराने के लिए पास के गांव बोहडपुर गया था। शाम छह बजे करीब उसकी बकरियां डैनी के खेत में घुस गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान डैनी वहां पहुंचा और उसने बकरी के खेतों में घुसने का विरोध करते हुए उसे लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी एक बकरी भी अपने साथ ले गया।

हमलावर किसान के जाने के बाद गंभीर रूप से घायल देशराज ने किसी तरह अपने मोबाइल से घर पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भतीजे कर्ण सिंह की तरफ से आरोपी किसान डैनी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई।

एसओ गिरीश चंद जयंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसकी तलाश में पुलिस गांव में भेजी गई है। उधर देशराज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें