फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़, सजा पांच जूते

Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले में गांव में हुई पंचायत में आरोपी को पांच जूतों की सजा सुनाई गई। पीड़ित पक्ष ने पंचायत के फरमान को दरकिनार करते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, मामले में पुलिस ने आरोपी व उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दस दिन पूर्व एक नौ वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने उस समय छेड़छाड़ की जब वह आरोपी युवक के घर के सामने से गुजर रही थी। छेड़छाड़ को लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों द्वारा एक पंचायत की गई। इसमें पंचों ने आरोपी युवक को पांच जूते मारने की सजा का फरमान सुनाया। लेकिन, पीड़ित बच्ची का पिता पंचायती फरमान से संतुष्ट नहीं हुआ।

इस कारण उसने थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवक और उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने लाई। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर हुई पंचायत की जानकारी से इंकार किया। वहीं, मौजूदा ग्राम प्रधान ने बताया कि मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें