फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला लापता विवाहिता का शव

Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में एक विवाहिता का शव शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर भी रस्सी के निशान पाए गए। युवती निकाह के बाद मायके में ही रह रही थी थी और बृहस्पतिवार की रात से लापता था।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफनाने का भी प्रयास किया। मगर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली के गांव हमजागढ़ निवासी इरशाद की 19 वर्षीय पुत्री आयशा की शादी गांव आलमपुर निवासी याकूब के पुत्र शहजाद से 26 मई 2016 को गंगोह में हुए एक जलसे में आयोजित सामूहिक शादियों में हुई थी।

निकाह के बाद वह मायके में ही रह रही थी। उसकी रुख्सती नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार वह बृहस्पतिवार की शाम वह अचानक घर से लापता हो गई। जिस वक्त वह घर से निकली, उस समय घर पर उसके छोटे भाई-बहन ही मौजूद थे।
विज्ञापन


देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी रात भर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह जब उसके पिता और चाचा तलाश में निकले तो घर के पास ही इकबाल के गन्ने के खेत में आयशा का शव पड़ा मिला।

उसकी मौत की सूचना उसकी ससुराल को दी गई। पता लगने पर ससुराली मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने उसे सपुर्द ए खाक करने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को  खबर कर दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसआई के अनुसार आयशा के गले पर रस्सी के निशान भी पाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की कुछ मंदबुद्धि भी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वे तो शव को भी दफनाने की तैयारी में जुट गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि पीएम रिपोर्ट में कुछ भी असामान्य आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें