फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की फसल काटने के लिए खूनी संघर्ष

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के केंदुकी गांव में विवादित जमीन में खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष      हो गया। जिसमें चार घायल हो गए। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण तनाव फैल गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर बमुश्किल स्थिति को नियंत्रण में किया। पट्टे की जमीन को लेकर केंदुकी में शेरदीन और श्याम कुमार के बीच पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है।

शनिवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर गांव में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मुआयना करते हुए शेरदीन को जमीन खाली करने को कहा था। इस पर राजस्व विभाग की टीम के समक्ष शेरदीन ने उक्त जमीन में खड़ी गन्ने की फसल को काटकर भूमि खाली करने पर सहमति बन गई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को शेरदीन अपने पक्ष के लोगों के साथ कटा हुआ गन्ना खेत से उठा रहा था। इस दौरान साथियों के साथ वहां पहुंचे श्याम कुमार ने फसल काटने का विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे और धारदर हथियार चल गए। झगड़े में शेरदीन, सलीम, इरशाद और श्याम कुमार घायल हो गए। सीओ नरेंद्र राणा व कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएससी बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें