फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरकों से मिले ब्लेड, लाइटर

Tue, 15 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
उपकारागार में छापामारी के दौरान बैरकों से बरामद आपत्तिजनक वस्तुएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जेल में छापामारी में बंदियों के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने के बाद सोमवार को डीआईजी जेल के नेतृत्व में देवबंद उपकारागार में बैरकों को खंगाला गया।
विज्ञापन


तलाशी में कई बैरकों से ब्लेड, लाइटर और ताश के पत्ते आदि बरामद हुए हैं। इस पर डीआईजी ने नाराजगी प्रकट करते हुए जेलकर्मियों को फटकार लगाई है। 

डीआईजी जेल वीरेंद्र कुमार शेखर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे देवबंद उपकारागार पर छापामारी की। छापे से जेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

डीआईजी ने जेल अधिकारियों व स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बंदियों और बैरकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई बैरकों से ब्लेड, लाइटर, ताश के पत्ते और बंदियों के पास से रुपये भी मिले हैं। करीब एक, डेढ़ घंटे तक चले तलाशी अभियान में अधिकारियों ने बैरकों को खंगाला। 

इससे बंदियों में भी अफरातफरी मची रही। डीआईजी ने बंदियों को भविष्य में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीआईजी ने जेलकर्मियों से दो टूक कहा कि बंदी से मिलाई पर आने वाले किसी भी व्यक्ति से मुलाकात के पैसे लेने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जेलर वीके सिंह ने जेल में निरीक्षण करने की पुष्टि तो की है, लेकिन आपत्तिजनक वस्तु बरामद होने की बात से इंकार किया है। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि एक-दो बंदी के पास से ब्लैेड, ताश के पत्ते व लाइटर मिलने की पुष्टि की है। छापामारी अभियान में एसएसआई संजीव कुमार आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें