फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से दोहरे मर्डर का आरोपी फरार

Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बंदी सराफराज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवबंद में पेशी पर गए दोहरे हत्याकांड का आरोपी सहारनपुर जेल के सामने ही पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने रात भर कांबिंग की और सुबह झाड़ियों से निकलते ही उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


देवबंद के ग्राम थीथकी निवासी सरफाज देवबंद में 2014 में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी है और जेल में बंद है। सोमवार को पुलिस कर्मी जेल से सरफाज को देवबंद में पेशी पर लेकर गए थे। शाम को पुलिसकर्मी सरफराज हो जेल के लिए वापस ला रहे थे।

जैसे ही सरफराज को लेकर पुलिसकर्मी जेल के सामने पहुंचे तभी अचानक सरफराज पुलिसकर्मियों को धक्का देकर सरफराज रिमाउंट डिपो की ओर भाग गया और झाड़ियों में छुप गया। पुलिस ने कांबिंग की और उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


लगभग पांच बजे जैसे ही सरफराज ने झाड़ियों से निकलकर फरार होने का प्रयास किया पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। इस मामले में जनकपुरी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रात को सरफराज फरार हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

पहले भी फरार हो चुका है सरफराज
थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि फरवरी में भी पुलिस अभिरक्षा से पुलिस कर्मियों में मिर्च झोंक कर सरफराज फरार हो गया था। जिसे उन्होंने आसाम से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें