बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक को पीटा
नानौता। सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद में एक पक्ष के पांच लोगों ने बाइक सवार युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी गोविंदा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बस्ती की सड़क पर बाइक खड़ी करने लग रहा था कि इसी दौरान उसकी बस्ती में ही रहने वाले पांच युवकों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट कर सिर में चोट मारते हुए घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।