घेर से दो पशु चोरी
बिहारीगढ़। बुधवार की रात कस्बा निवासी एक युवक के घर के सामने घेर में बंधे दो पशु चोरी हो गए। सुरजीत पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह पशुओं को चारा डालने गया तो वहां एक भैंस और एक भैंसा नहीं था। पीड़ित ने थाने पहुंच पशु चोरी की तहरीर देते हुए पशु बरामद करने की मांग की। ब्यूरो