फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को जहर देने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को जहर देने के आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


नागल। पशुओं को जहर देकर मारने वाले एक आरोपी को रविवार शाम कुछ लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना शाम करीब तीन बजे की है। कस्बे के हरदेव नगर निवासी सुधीर त्यागी की भैंस घर के बाहर बंधी थी। आरोप है कि एक व्यक्ति को पड़ोस वालों ने भैंस के चारे में कुछ मिलाते देखा। चारा खाते ही भैंस नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस पर शानू, गजेंद्र , रविंद्र आदि ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह मानकमऊ का रहने वाला है। वह एक मवेशी ठेकेदार के कहने पर पशुओं को जहर देता है। दो दिन पूर्व मीरपुर निवासी बिरमपाल की भैंस को भी जहर दिया गया था। उनके मुताबिक दो माह में ही सुधीर त्यागी की भी दो भैंसों को जहर देकर मारा जा चुका है। एसओ ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें