फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन


देवबंद। एक महिला ने तीन लोगों पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए अदालत से आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अदालत ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील के एक गांव की महिला ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक जुलाई 2018 को दोपहर करीब एक बजे जब उसकी पुत्री घेर में पशुओं को पानी पिलाने जा रही थी तो उसी समय गांव के तीन व्यक्ति बदनीयत से घेर में घुस गए। आरोप है कि तीन लोगों ने उसकी पुत्री को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन पुत्री के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता की ओर से बताया गया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अदालत की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें