फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बोला, पिता ने ही ली मां की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा बोला, पिता ने ही ली मां की जान
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। अनैतिक संबंधों के शक में गांव बसेड़ा में ईंट से प्रहार कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महिला के छह साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही मां की हत्या की है। मां चिल्लाती रही, लेकिन पिता को जरा भी तरस नहीं आया और तब तक ईंट से प्रहार किए जब तक उसकी जान नहीं चली गई।
बता दें कि शनिवार दोपहर गांव बसेड़ा निवासी मिंटू ने अपनी पत्नी प्रीति की दिनदहाड़े गली में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके बताया था कि उसकी पत्नी के कथित प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मिंटू को हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान मिंटू का बड़ा भाई हत्याकांड के चश्मदीद उसके तीनों बच्चों छह साल के बेटे और तीन साल की दो जुड़वा बेटियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस की दबिश से घबराकर मेहर सिंह शाम सात बजे चुपचाप बच्चों को गली में छोड़कर भाग गया था। इसके बाद बच्चों के नाना और मामा बड़े बेटे लवकुश को लेकर थाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नागल अमरदीप लाल ने बताया कि बच्चों के सामने ही मिंटू और प्रीति में विवाद हुआ। इसके बाद हत्या की गई। मिंटू से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास गांव के एक युवक के पांच हजार रुपये थे। उसे शक था कि उसकी पत्नी के युवक के साथ अनैतिक संबंध हैं। इसलिए उसने उसे पहले ही ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी। हत्या करने से 15 मिनट पहले उसने फोन करके युवक को अपने घर बुलाया और जल्द ही रुपये देने की बात कही। इसके बाद युवक चला गया था। इस बात को लेकर प्रीति की मिंटू से कहासुनी हुई। इस पर उसने दीवार र्की इंट निकालकर उसकी पीटकर हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि गांव के चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रीति की हत्या और मिंटू के जेल जाने के बाद उसका बेटे लवकुश और दो जुड़वा बेटियों को उनके नाना अपने साथ घर ले गए हैं। मां की हत्या के बाद लवकुश बेहद डरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें