भाजपा नेता से की मारपीट
नागल। नयागांव में डोल के विवाद को लेकर चार लोगों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में भाजपा नेता का हाथ टूट गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव कोटा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि डोल के विवाद को लेकर गांव के ही चोर लोगों ने मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया।