फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की भट्टी पकडी, दो गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव गुड़छप्पर के जंगल में छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव गुड़छप्पर के जंगल में छापा मारा। वहां अवैध शराब की भट्ठी चलाई जा रही थी। पुलिस को देखकर वहां शराब बना रहे चार लोग भागने लगे। दो लोगों को पकड़ लिया गया जबकि दो भाग निकले। मौके से चार सौ लीटर कच्ची शराब, सात सौ लीटर लाहन एवं शराब निकालने में काम आने वाले उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी गांव गुड़छप्पर निवासी बिंदर एवं बिंदु, जबकि फरार आरोपियों के नाम सोनू एवं राजू बताए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें