किशोर से कुकर्म कर वीडियो बनाया
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर घेर में ले जा कर एक युवक ने मारपीट करते हुए उसके साथ कुकर्म किया और उसकी बनाई वीडियो बना डाली। यही नहीं आरोपी ने वीडियो पीड़ित किशोर के मोबाइल पर ही भेज दिया। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र गली में खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर गांव से बाहर बने अपने घेर में ले गया और वहां उसके साथ पहले मारपीट की फिर उसके साथ कुकर्म किया। इसके अलावा उसकी वीडियो भी बना डाली। किसी के वहां पहुंच जाने पर आरोपी फरार हो गया।
आरोप है कि आरोपी ने अपने मोबाइल से उस वीडियो को वायरल कर दिया। यही नहीं उसने पीड़ित किशोर के बड़े भाई के मोबाइल पर भी वीडियो भेज दी। तब पूरी घटना का पता परिजनों को लगा। जिस पर शनिवार को परिजन पीड़ित को लेकर थाना जनकपुरी पहुंचे और उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को थाने में तहरीर दी। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि किशोर को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।