किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये हड़पे
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव लतीफपुर भूड़ निवासी विमला ने बताया कि जब उसके पति जीवित थे, तब गांव के ही एक व्यक्ति ने उनका साढ़ौली कदीम की एक बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद शाखा प्रबंधक से सांठगांठ कर तीन लाख रुपये की धनराशि अपने खाते में स्थानांतरण करा ली। उसे इसकी जानकारी तब हुई, जब आरसी कटने पर संग्रह अमीन उनके घर वसूली के लिए पहुंचा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह साढ़ौली कदीम पहुंची और मामले की जानकारी की। आरोप है शाखा प्रबंधक ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पीड़िता ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।