गंगोह (सहारनपुर)। एक माह पूर्व नाबालिग और मंदबुद्धि लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला सहित दो आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। बता दें कि 8 अक्तूबर को नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मोहल्ले के दो युवकों पर उसकी नाबालिग मंदबुद्धि बहन के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक आरोपी युवक एवं उसकी पत्नी को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान अज्ञात युवक के बारे में भी पुलिस को जानकारी प्राप्त हो गई। जांच कर रहे एसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले के अज्ञात बताए गए अभियुक्त मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नामजद आरोपी फैजान एवं उसकी पत्नी अभी फरार है।