फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल की दो दुकानों में चोरी, हजारों की नगदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्बल की दो दुकानों में हजारों की नगदी व सामान चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चोरों ने मंगलवार रात भायला रोड पर दो मार्बल की दुकानों के शटर फाड़कर वहां से नगदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
भायला रोड निवासी सलमान मलिक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि भायला रेलवे फाटक के समीप उसकी मार्बल की दुकान है। मंगलवार की रात चोर दरवाजा और जाली उखाड़कर भीतर घुस गए तथा वहां रखी हजारों रुपये कीमत की 12 लोहे की रॉड और पाइप चोरी कर लिए। इसके बाद चोर बराबर में भायला रोड निवासी इरशाद की दुकान का शटर फाड़कर भीतर घुस गए जहां उन्हें गल्ला तोड़कर उसमें रखी करीब डेढ़ हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह उन्हेें चोरी का पता चला। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि 16 जुलाई को चोरों ने गांधी कालोनी में शिक्षक मोहर सिंह के घर के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली थी। 17 जुलाई को चोर तलहेड़ी चुंगी स्थित मौलाना मसूद मदनी के घर से लाइसेंसी हथियार, लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर व हजारों रुपये की नगदी चोरी करके ले गए थे। पुलिस अभी तक किसी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें