प्रमाण पत्र के लिए सुविधा शुल्क लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल
गंगोह (सहारनपुर)। रामपुर तहसील के लेखपाल के द्वारा रिश्वत लेने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ब्लॉक के एक लेखपाल का कोरी समाज के जाति प्रमाण-पत्र बनाने की एवज में सुविधा शुल्क वसूलने का वीडियो वायरल हो गया है। नकुड़ तहसील के कोरी समाज के लोगों द्वारा लेखपाल को लेकर समय-समय पर सुविधा शुल्क मागंने की शिकायतें की जाती रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सतसरा के ग्रामीण से सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल हुआ है तो तहसील के लेखपालों में हड़कंप मचा है। इस मामले में तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपाल के खिलाफ जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।