लूट में वांछित चल रहे आरोपियों की कुर्की की
अंबेहटा। लूट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि सात माह पूर्व खेड़ा अफगान में कुछ युवकों ने शादी में आई एक महिला से चैन लूट ली थी। मामले में एक को पुलिस जेल भेज चुकी है जबकि तीन आरोपी तभी से फरार चल रहे हैं। चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई अमल में लाकर माल कब्जे में ले लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जिनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई हैं उनमें जीत उर्फ जीत कुमार पुत्र किशन, हरि उर्फ हरिप्रकाश पुत्र जगदीश व फूल सिंह पुत्र पातिराम सभी निवासी कस्बा झिंझाना जिला शामली शामिल हैं। ब्यूरो