नागल (सहारनपुर)। मंगलवार रात गांव गझेड़ी में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर लिया। मामले की तहरीर थाने में दे दी गई। जानकारी के अनुसार संजीव पुत्र मांगेराम गांव मायापुर थाना देवबंद की गझेड़ी चौराहे पर हलवाई की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान से 10 हजार रुपये का सामान व 600 की नगदी चोरी कर ली। वहीं गझेड़ी निवासी फैयाज की टायर पंचर की दुकान से चोरों एक हजार रुपये का सामान व दो सौ चोरी कर ले गए। इसके अलावा बराबर की दुकान में रखा मदरसे का दान पात्र भी चोर चुरा ले गये। बताया गया कि इसमें दस हजार रुपये की नगदी थी।