फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों से छेड़छाड़ कर रहे दो शोहदों को लोगों ने पकड़कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्खी गेट स्थित एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने एवं एक बेकरी में खींचने का प्रयास कर रहे दो शोहदों को लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर डाली। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी 15 दिनों से छात्राओं को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्खी गेट स्थित एक स्कूल की छात्राओं को तीन युवक कई दिन से परेशान कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे जब छात्राएं स्कूल से लौट रहीं थीं तो तीन युवकों ने उन्हें फिर से छेड़ना शुरू कर दिया। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और एक छात्रा को पकड़कर खींचने का प्रयास किया। जिस पर छात्राओं ने शोर मचा दिया। लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। लेकिन एक युवक छूट कर फरार हो गया, जबकि दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी लगभग 15 दिन से छात्राओं को काफी परेशान कर रहे थे। एक छात्रा ने तो डर से स्कूल आने से ही मना कर दिया। जिस पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मंडी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें