फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने 54 लोगों पर की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम ने 54 लोगों पर की एफआईआर
विज्ञापन


बेहट। विद्युत निगम की टीम ने कस्बे सहित देहात में बिजली चोरी करने वालों और बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बिजली चोरी करने और अधिक बकाया का भुगतान न करने पर 54 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। टीम ने 4.10 लाख के बकाया बिलों की वसूली की और 7.37 लाख के 25 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। टीम बुधवार सुबह छह बजे ही कस्बे में चेकिंग करने पहुंच गई। मोहल्ला कस्साबान एवं सड़क पार क्षेत्र में छह, जसमोर गांव में आठ, खुर्रमपुर में 13, गांव मरवा में दो लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसके अलावा 7.37 लाख के बकायादारों के कनेक्शन काटे। टीम में एक्सईएन बेहट राजपाल रघुवंशी, एक्सईएन सहारनपुर अभिषेक प्रताप, एसडीओ बेहट धर्मवीर सिंह, एसडीओ घुन्ना रवि कुमार, एसडीओ सरसावा प्रदीप यादव, जेई बेहट अभय कुमार, जेई मुजफ्फराबाद संतोष कुमार, जेई मीटर जितेंद्र कुमार, जेई घुन्ना राजकुमार, जेई सरसावा पवन सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें