नानौता। जलने के कारण 28 वर्षीय नवविवाहिता की मौत के मामले में आरोपी जेठ जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मोहल्ला छत्ता निवासी 28 वर्षीय नवविवाहिता जीनत पत्नी जावेद 13 अप्रैल को आग से झुलस गई थी। पांच दिन बाद हायर सेंटर में महिला की मौत हो गई थी। महिला की आग लगाकर हत्या करने का आरोप सास असगरी, ससुर इरशाद, जेठ गुल बहार व जेठानी शीबा पर लगाया गया था। इसमें महिला के भाई मुर्सलीन पुत्र मनसूर खान निवासी जलालाबाद जिला शामली द्वारा 13 अप्रैल को थाने में पति जावेद पुत्र इरशाद, ससुर इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान, जेठ गुलबहार पुत्र इरशाद, जेठानी शीबा पत्नी गुलबहार एवं सास असगरी पत्नी इरशाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा आरोपी पति जावेद को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि आरोपी ससुर इरशाद एवं सास असगरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है एवं जेठ गुलबहार एवं जेठानी शीबा को पुलिस ने संजय चौक से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में सभी आरोपी जेल जा चुके हैं।