नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप
बुढ़ाना। क्षेत्र की एक महिला सोमवार को कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेेटी रविवार को शाम घर के बाहर सरकारी नल पर पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे पकड़कर खींच लिया। एक युवक ने उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सारी रात अपने साथ रखने के बाद उसे अगले दिन छोड़कर चला गया। बेटी ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई। महिला ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह व कस्बा इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।