सहारनपुर। शहर के सुदर्शन नगर स्थित श्री राधा हरि मंदिर में चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुदर्शन नगर स्थित श्री राधा हरि मंदिर में चोरी की वारदात बुधवार रात हुई। ताले तोड़कर मंदिर के अंदर गए चोरों ने दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह पुजारी मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचा तो घटना का पता लगा। ताले टूट होने के साथ मंदिर में सिक्के बिखरे थे। पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर आ गई। कमेटी के सचिव समय सिंह कांबोज का कहना है कि मंदिर का दान पात्र लगभग दो वर्ष से खुला नहीं था। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के आसपास पुलिस की कोई सुरक्षा नहीं है।