लूट की झूठी सूचना देने वाले तीन युवक गिरफ्तार
नकुड़ (सहारनपुर)। लूट की झूठी सूचना देने वाले तीन युवकों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम 100 नंबर पर गांव रोशनपुर के पास बदमाशों द्वारा तीन युवकों से लूट किए जाने की सूचना दी गई थी। जांच में यह सूचना झूठी निकली। सूचना में यह भी कहा गया था कि गांव रोशनपुर के पास बदमाशों ने तीन युवकों से पांच हजार रुपये लूटे और उनके साथ मारपीट की गई । पुलिस ने जब घटना की जांच की तो मामला पुराने लेनदेन का निकला। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में देवेंद्र निवासी सहंसपुर जट, राशिद और संजय वैरागी निवासी गांव नानूवाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया।