पिलाना (बागपत)। गौसपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गई। परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना सिंघावली क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी इकबाल ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा शब्बर अली तीन दिन पहले घर से अमीनगर सराय बाजार में समान लेने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि जल्दी ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
ा