फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नाम पर वसूली रकम वापस कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। नीम के पेड़ की लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने की एवज में कुछ दलाल पुलिस के नाम पर रुपये हड़प गए। लेकिन, जिस जनप्रतिनिधि की सिफारिश पर ट्रॉली छोड़ी गई जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई और दलालों से वसूली गई रकम वापस कराई।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के खुदाबक्शपुर माजरा गांव में सोमवार को लकड़ी के ठेकेदार नीम का पेड़ काट रहे थे। पता चला तो पुलिस ने पेड़ की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर थाने में खड़ा कर लिया। इसे छुड़वाने के लिए देर शाम तक थाने के बाहर दलालों की वार्ता होती रही। इसी बीच नूनाबड़ी, चंदपुर व खुदाबक्शपुर निवासी कुछ दलाल आए और ठेकेदार से ट्राली छुड़वाने की बात कहकर 17 हजार रुपये पुलिस के नाम पर ऐंठ लिए। इसी बीच एक जनप्रतिनिधि के सिफारिशी फोन पर पुलिस ने ट्राली को छोड़ दिया। जनप्रतिनिधि को इस बात का पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए वसूली गई रकम वापस करने के लिए पुलिस को फोन किया। थानाध्यक्ष ने जांच कराई और उन दलालों को हड़का कर ठेकेदार के पैसे वापस कराए। उधर, एसओ भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि पैसे वापस करा दिए गए हैं। साथ ही वसूली करने वालों को भविष्य में ऐसी हरकत करने पर जेल भेजने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें