फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी को लेकर मुंशी और सिपाहियों में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। थाने कार्यालय में तैनात मुंशी व सिपाहियों में बुधवार को डयूटी को लेकर हाथापाई हुए तथा काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

थाना कार्यालय मे तैनात मुंशी बिजेंद्र सभी कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाता है। बिजेंद्र ने सिपाही आजाद व अरूण कुमार की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगा रखी थी जो कई माह से चल रही थी। नवनियुक्त थानाध्यक्ष लोकेश शर्मा के आदेश पर मुंशी ने आजाद, अरूण कुमार की ड्यूटी दिन में लगा दी। दोनों सिपाहियों ने दिन की डयूटी का विरोध किया और इसी मामले को लेकर तीनों में नोकझोंक होने लगी। इतना ही नहीं दोनों सिपाही मुंशी के साथ हाथापाई करने लगे। जिससे मुंशी का चश्मा टूट कर नीचे गिर पड़ा। हंगामा सुनकर थानाध्यक्ष लोकेश शर्मा जो अपने कमरे में थे दौड़ कर आए उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जब हंगामा चल रहा था तो आसपास के दुकानदार व राहगीर भी एकत्रित हो गए। मुंशी बिजेंद्र ने बताया कि उसके साथ हाथापाई तो हुई, लेकिन मारपीट नहीं हुए। उधर थानाध्यक्ष लोकेश शर्मा का कहना है कि आपस में कहा सुनी हुई, लेकिन हंगामा व हाथापाई नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें