फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने घेर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस तथा चोरी की गई बैटरी बरामद की है। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव नथमलपुर निवासी फैयाज पुत्र शरीफ ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसके घेर में खड़े ट्रैक्टर से कुछ चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली है। पुलिस ने फैयाज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुखबिर की सूचना पर मसखरा नदी के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा तो तलाशी लेने पर उनके पास से ट्रैक्टर की बैटरी, एक तमंचा 315 बोर का, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम नौशाद पुत्र शहीद, नदीम पुत्र सादा निवासी गण नथमलपुर बताए है। पुलिस ने उपरोक्त चोरों के खिलाफ चोरी तथा अवैध हथियार रखने में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें