नशीले पदार्थ के साथ दो तस्कर पकड़े
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई सचिन शर्मा ने बुधवार शाम सुल्तानपुर तिराहे पर दो संदिग्ध युवकों को जांच के लिए रोका। पुलिस को इनके पास से 24 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। इस शराब को बेचने के लिए हरियाणा से लाया गया था। पुलिस ने शराब ला रहे रविंद्र पुत्र कूड़ा सिंह तथा विजय कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव चालकपुर को मद्य निषेध अधिनियम में जेल भेज दिया, जबकि इनके पास से मिली सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।