फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या में पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मायके आई विवाहिता कविता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें, कि बुधवार की सुबह गांगरोह नदी में मोहल्ला माजरी निवासी चौहल सिंह की पुत्री कविता (30) का शव पड़ा मिला था। उसके मुंह व नाक पर चोट के निशान थे और गले पर भी निशान था। शव के पास से पुलिस को एक रस्सी भी मिली थी। मृतका की सहारनपुर के रामनगर में शादी हुई थी और वह एक दिन पहले ही अपने दो बच्चों के साथ मायके आई थी। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कविता की हत्या गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका की मां उषा की तहरीर पर उसके पति विपिन पुत्र रामशरण निवासी रामनगर थाना कोतवाली देहात व दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक कविता की मां का आरोप है कि उसके दामाद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है, क्योंकि उसके दामाद के रामनगर निवासी किसी महिला से अवैध संबंध है, जिनका उसकी बेटी विरोध करती थी। पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर ही उसकी बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें