विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें की
नानौता (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव का ही एक युवक अपने खेतों में घास कटवाने के लिए ले गया था। घास काटने के बाद जब उसकी पत्नी घर के लिए चलने लगी तो इसी दौरान उक्त युवक ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ चेरी के खेत में खींचने लगा। आरोप है कि शोर मचाएं जाने के बावजूद भी जब युवक नहीं माना तो उसकी पत्नी ने उसको दरातीं मारकर घायल कर दिया और भागकर अपनी जान बचाते हुए घर तक पहुंची। पीड़िता के पति ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो