शराब की भट्ठी ध्वस्त की, दो आरोपी पकडे़
गंगोह। पुलिस ने छापा मार कर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। भट्ठी को ध्वस्त कर मौके से पकडे़ गए दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव कुतुबखेड़ी के जंगल में छापा मारा गया। वहां अवैध रूप से भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके से सौ लीटर कच्ची शराब, तीन सौ लीटर लाहन एवं शराब बनाने में काम आने वाले उपकरण बरामद हुए। मौके से पुलिस ने दो आरोपियो को पकड़ लिया। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों गांव कुतुबखेड़ी निवासी अश्वनी एवं अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई सतवीर सिंह अत्री, एसआई स्वाति सिंह, कांस्टेबल मनीष कांत, राकेश कुमार, रोबिन आदि शामिल रहे। इसके अलावा नानोता चौक पर वाहन चैकिंग के दौरान कार सवार गांव सांगाठेड़ा निवासी इस्तखार एवं यमुनानगर निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कार में 11 किलो डोडा पोस्त लेकर सप्लाई करने जा रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग युवती को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी मशरूफ और खुर्शीद का भी चालान कर दिया गया।